झारखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। झारखण्ड दरोगा बहाली 2025 के लिए सुचना आ गया , लगभग 7 वर्ष के बाद ये सुचना आया है इससे पहले अंतिम बार दरोगा का vacancy 2018 में आया था, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने वर्ष 2025-2026 के लिए नई भर्ती परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार आयोग कुल 13 बड़ी परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है, जिनके माध्यम से कुल 38,998 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सबसे बड़ी खबर यह है कि राज्य में 975 दारोगा (sub-inspector) पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है, जिसका इंतजार लंबे समय से अभ्यर्थी कर रहे थे।
परीक्षा कैलेंडर से जुड़ी कुछ महत्वपुर्ण जानकारियां
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी इस कैलेंडर में 13 बड़ी परीक्षाओं के नाम, परीक्षा प्रणाली, विज्ञापन तिथि, संभावित परीक्षा की तिथि और रिक्त पदों की संख्या स्पष्ट रूप से दी गई है। आयोग की योजना इन सभी परीक्षाओं को 2025 के अंत से लेकर 2026 तक आयोजित करने की है।
975 पदों पर दारोगा बहाली: सबसे बड़ा आकर्षण
इस परीक्षा कैलेंडर में सबसे ज्यादा चर्चा झारखंड दरोगा (sub-inspector) बहाली परीक्षा की हो रही है। राज्य सरकार ने 975 पदों पर sub inspector की बहाली का फैसला लिया है। इससे न केवल पुलिस बल को मज़बूती मिलेगी बल्कि हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।
इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 में किया जाना संभावित है और इसकी अधिसूचना इसी वर्ष यानी 2025 के अंदर जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से इसकी तैयारी में जुट जाएँ क्योंकि यह परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।
योग्यता – ग्रेजुएशन पास किसी भी डिग्री में

मुख्य परीक्षाएं और पदों की संख्या
- प्राथमिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त परीक्षा (PGT):
- पद: 26,001
- परीक्षा प्रणाली: सीमित
- विज्ञापन: 19 जुलाई 2023
- परीक्षा तिथि: अक्टूबर-नवंबर 2025 या जनवरी 2026
- झारखंड नगरपालिका सेवा परीक्षा:
- पद: 488
- परीक्षा तिथि: मार्च 2026
- झारखंड लैब सहायक प्रतियोगिता परीक्षा:
- पद: 455
- परीक्षा तिथि: जुलाई 2025
- झारखंड प्रयोगशाला प्राविधिक प्रतियोगिता परीक्षा:
- पद: 580
- परीक्षा तिथि: जून 2025
- झारखंड स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा:
- पद: 4919
- परीक्षा तिथि: अप्रैल 2025
- झारखंड दरोगा बहाली परीक्षा:
- पद: 975
- परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025
- झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रशिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा:
- पद: 863
- परीक्षा तिथि: नवंबर 2025
- झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा:
- पद: 2025
- परीक्षा तिथि: अगस्त 2025
- झारखंड इंटर स्तरीय परीक्षा:
- पद: 455
- परीक्षा तिथि: जून 2025
- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आम परीक्षा:
- पद: 510
- परीक्षा तिथि: मई 2025
- झारखंड तकनीकी/डिप्लोमा स्तरीय परीक्षा:
- पद: 375
- परीक्षा तिथि: अप्रैल 2026
- झारखंड आशुलिपिक परीक्षा:
- पद: 241
- परीक्षा तिथि: जून 2026
- झारखंड सचिवालय सेवा प्रतियोगिता परीक्षा – 2025:
- पद: 695
- परीक्षा तिथि: जून 2026
झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए यह कैलेंडर एक उम्मीद की किरण है। लंबे समय से सरकारी नौकरियों की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सही समय है अपनी तैयारी को तेज़ करने का। खास बात यह है कि अधिकांश परीक्षाओं की संभावित तिथि और पदों की संख्या पहले ही घोषित कर दी गई है जिससे छात्र पहले से ही strategy बना कर तैयारी कर सकते हैं।
तैयारी कैसे करें?
- Syllabus और पैटर्न को अच्छी तरह समझें।
- पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।
- Mock test दें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
- सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और झारखंड से संबंधित विषयों पर विशेष फोकस करें।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी 2025-26 परीक्षा कैलेंडर एक बड़ी राहत और अवसर है राज्य के युवाओं के लिए। अब यह उम्मीदवारों पर निर्भर करता है कि वे इस मौके को कैसे भुनाते हैं। समय रहते सही दिशा में मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलेगी।
975 दारोगा पदों की बहाली सहित अन्य बड़ी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब समय आ गया है कमर कसने का।
keyword- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा 2025, JSSC दारोगा भर्ती 2025, JSSC परीक्षा कैलेंडर 2025-26, झारखंड पुलिस भर्ती 2025, JSSC upcoming vacancy 2025, JSSC new vacancy list 2025, झारखंड में सरकारी नौकरी 2025, झारखंड दारोगा वैकेंसी, JSSC SI recruitment 2025, झारखंड नौकरी समाचार 2025, झारखंड दारोगा बहाली 2025
ये भी पढ़े:-
NEIGRIHMS Group B & C Recruitment 2025: Apply Online